आगरालीक्स…हो सकता है हिट शोज की लिस्ट में इनका नाम न हो लेकिन ये भी हैं 2025 की बेस्ट वेब सीरीज, देखकर लगेगा पहले क्यों नहीं देखीं…
आगरा में मूवीज या वेब सीरीज देखने से पहले लोग आईएमडीबी रेटिंग को चेक करते हैं। अगर रेटिंग अच्छी है तो वह मस्ट वॉच बन जाती है और उसकी लोकप्रियता अधिक रहती है। हर साल आईएमडीबी यानी इंटरनेट मूवी डेटाबेस की तरफ से मोस्ट पॉपुलर टॉप-10 मूवीज और वेब सीरीज की लिस्ट को जारी किया जाता है। लेकिन कई शोज ऐसे भी होते हैं जिन्हें भले ही इस लिस्ट में जगह न मिल पाए लेकिन वे बेस्ट शोज होते हैं। हालांकि इस मामले में सबकी पसंद अलग होती है और किसी भी फिल्म् या सीरीज को देखकर ही यह तय हो सकता है, लेकिन कहानी काफी कुछ कहती है। आईए जानते हैं ऐसी ही अच्छी कहानियों वाली कुछ वेब सीरीज के बारे में जो बैड्स आफ बॉलीवुड, पंचायत, पाताल लोक या फैमिली मैन—2 की तरह बहुचर्चित नहीं रहीं लेकिन काबिले तारीफ हैं।
‘दुपहिया’
यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली एक हिंदी कॉमेडी वेब सीरीज़ है, जो बिहार के एक काल्पनिक गांव ‘धड़कपुर’ में सेट है और दहेज में मिली एक मोटरसाइकिल के चोरी होने के बाद होने वाली मजेदार घटनाओं पर आधारित है।
‘डब्बा कार्टेल’
नेटफ्लिक्स की एक भारतीय क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है, जो टिफिन सर्विस के बहाने ड्रग्स की तस्करी करने वाली मध्यमवर्गीय महिलाओं की कहानी दिखाती है।
‘वेन लाइफ गिव्स यू टेंगरीज’
एक बहुप्रतीक्षित 2025 की दक्षिण कोरियाई रोमांटिक स्लाइस-ऑफ-लाइफ वेब सीरीज है, जो मुख्य रूप से नेटफ्लिक्स पर जारी की गई है।
‘सिंगल पापा’
नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध एक हिंदी वेब सीरीज है, जो एक तलाकशुदा शख्स गौरव (कुणाल खेमू) की कहानी है, जिसे अचानक अपनी गाड़ी में एक बच्चा मिलता है और वह उसे पालने का फैसला करता है, लेकिन एक सिंगल पुरुष होने के नाते उसे गोद लेने में कई बाधाओं और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
‘ब्लैक वारंट’
जेल शब्द सुनते ही मन में डर पैदा होना स्वाभाविक है। जब बात तिहाड़ जेल की हो तो यह खौफ में बदल जाता है। हम सभी ने जेल को केवल बड़े पर्दे पर फिल्मों के अंदर देखा है, लेकिन सलाखों के पीछे गुनहगारों को रखने की चुनौती का अनुमान शायद ही कोई लगा सकता है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ब्लैक वारंट सीरीज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
‘रात जवान है’
पैरंटिंग के नए मायने समझाने वाली वेब सीरीज रात जवान है आपसे कहती है कि नहीं बॉस, एक अच्छा पैरंट बनने के लिए अपनी खुशियों की कुर्बानी देना जरूरी नहीं है। थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ेगी, मगर आप अपने करियर, खुशियों, बच्चों सबको साथ लेकर भी चल सकते हैं।