Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: A man was mistakenly murdered instead of his sister’s lover, a cafe owner…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: A man was mistakenly murdered instead of his sister’s lover, a cafe owner…#agranews

476

आगरालीक्स…आगरा में मर्डर में मिसअंडरस्टैंडिंग, बहन के प्रेमी कैफे संचालक की जगह गलती से दूसरे युवक का कर दिया मर्डर…पुलिस ने चार आरोपी किए अरेस्ट…इस मर्डर का फिल्मी अंदाज चौंका देगा

आगरा में मर्डर का एक सनसनीखेज और चौंकाने वाला खुलासा पुलिस ने किया है. इस मर्डर केस की कहानी आपको फिल्मी लग सकती है लेकिन यह हकीकत बनी है. शादीशुदा बहन के प्रेमी की जगह आरोपियों ने गलती से दूसरे युवक को मार दिया. पुलिस ने इस मर्डर केस में चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. पिछले साल 18 दिसंबर को थाना बरहन में एक युवक पुनीत सिसौदिया को अज्ञात वाहन की टक्कर मार देने से मौत की सूचना पुलिस को दी गई थी. पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था.

इन चार आरोपियों को किया अरेस्ट
बरहन पुलिस ने जांच के दौरान मर्डर में शामिल मोहित, अनिरुद्ध, अनुज धाकरे और भानुप्रताप को अरेस्ट किया है. इनके कब्जे से दो कार 02 कार (Swift व स्कॉरपियो), 6 मोबाइल बरामद किएगए. इन चारों ने अनुज धाकरे की बहन के प्रेमी मुकेश चौहान की जगह उसके ममेरे भाई पुनीत सिसौदिया का गलती से मर्डर कर दिया था.

शादीशुदा होने के बाद भी थे प्रेम संबंध
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो मोहित कुमार ने बताया कि वह अनुज धाकरे के पिताजी भानूप्रताप की गाड़ी चलाता है. वादी मुकेश चौहान का अनुज धाकरे की बहन के साथ कुछ वर्ष पहले से सम्बन्ध था. बाद में, अनुज धाकरे ने अपनी बहन की नगला बीच थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद मे शादी कर दी और मुकेश की भी शादी हो गयी थी. परन्तु शादी के बाद भी मुकेश, अनुज धाकरे की बहन के साथ संपर्क रखता था जिससे उसकी बहन का परिवार भी टूटने की कगार पर आ गया था.

मर्डर की साजिश रचने को किया पीछा
बहन के प्रेमी मुकेश चौहान के बारे में अनुज धाकरे ने यह मोहिन को बतायी तब उसे भी बहुत बुरा लगा। तब उसने, अनुज धाकरे और उसके पिता भानूप्रताप के साथ मिलकर मुकेश चौहान की हत्या करने की योजना बनाई. उन तीनों ने मिलकर सफेद SWIFT कार से 10-15 दिनों से मुकेश के M.S कैफे की रैकी की तो पता चला कि मुकेश रोज शाम 09.00 बजे अपने कैफे पर काम करने वाले 02-03 बच्चों को छोडने के लिए गांव नंगला गोवल थाना बरहन आगरा जाता है और वहां से अकेले वापस लौटता है. उसके बाद उसने, अनुज धाकरे व उसके पिता की ठेकेदारी में काम करने वाले अनिरुध्द उर्फ विकास ने मिलकर 18 दिसंबर को मुकेश को मारने की ठानी. तब वह तीनो पहले ही बरहन में आकर ठेके पर खडे हो गये जहाँ अनुज धाकरे ने उसे और अनिरुध्द उर्फ विकास को शराब पिलाई और उसके बाद करीब 20.30 बजे M.S कैफे के पास टेम्पो स्टैण्ड पर आकर खड़े हो गये और मुकेश का नंगला गोवल की तरफ जाने का इंतजार करने लगे.

कैफे संचालक की जगह उसके ममेरे भाई का कर दिया मर्डर
पुलिस पूछताछ में बताया कि जब करीब 20.40 बजे M.S कैफे के स्टाफ के लडको को एक मोटरसाईकिल पर बैठकर मुकेश को नंगला गोवल की तरफ जाते देखा तो उन लोगों ने SWIFT कार से उनके पीछे हो लिए रास्ते मे रेलवे अण्डर ब्रिज के नीचे अनुज धाकरे ने उसे और अनिरुध्द उर्फ विकास को वही उतार दिया और मुकेश के वापस लौटने का इंतजार करने को कहा. दोनों ने गाड़ी में रखे फावडे के बैंटे (डंडे) ले लिए थे और अनुज धाकरे मोटरसाईकिल के पीछे नंगला गोवल तक गया जब मुकेश स्टाफ के लडको को नंगला गोवल में छोडकर वापस लौट रहा था तो अनुज धाकरे ने भी अपनी गाडी इसकी मोटरसाईकिल के पीछे वापस मोड ली और मुकेश के पीछे- पीछे रेलवे अण्डर ब्रिज तक आया. जहाँ से अनुज धाकरे ने रेलवे अण्डर ब्रिज से पहले ब्रेकर पर ही अपनी गाडी रोककर उसको फोन पर बताया कि जो लड़का स्पैलण्डर मोटरसाईकिल पर मुँह पर मफलर बांधे मेरी गाडी के आगे आ रहा है उसी को मारना है. जैसे ही बाइक सवार रेलवे अण्डर ब्रिज के आगे वाले ब्रेकर पर पहुँचा और उसने अपनी मोटरसाईकिल ब्रेकर की वजह से धीमी की तभी उसके सिर पर फावडे के बैटे से वार किया जिससे वह वही मोटरसाईकिल सहित गिर गया उसके बाद अनिरुध्द उर्फ विकास और उसने बाइक सवार के सिर पर अनगिनत वार किए और फिर अनु धाकरे ने गाडी में रखे तीसरे फावडे के बैंटे से उसके सिर पर तीन-चार प्रहार किए जिससे वह मर गया.

अगले दिन गलत मर्डर का जान उड़ गए होश
उसके बाद उन सब ने फावड़े के बैटे को रेलवे लाइन की बाउंड्री के पार रेलवे लाइन की तरफ फैक दिये थे. उसके बाद वह लोग अनुज धाकरे के पिता भानूप्रताप गाडी लेकर पहुँचें तथा अनुज धाकरे दूसरे रास्ते से होते हुए उस्मानपुर पहुंचा. वहीं पर वह चारों लोग मिलें. फिर उन लोगों ने भानूप्रताप के कहे अनुसार अपने काम को अंजाम देने का जश्न मनाया. परन्तु जब वह सुबह उठे तो उन्हें पता चला कि उन्होनें मुकेश के धोखे में उसके मामा के लड़के पुनीत को मार दिया तो वह लोग घबरा गए और उसी दिन से वह लोग मुकेश की हत्या करने की फिराक में घूम रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  • अनुज धाकरे पुत्र भानू प्रताप धाकरे निवासी आंवलखेड़ा थाना बरहन आगरा।
  • मोहित कुमार पुत्र अशोक शर्मा निवासी खडगपुर थाना खंदौली आगरा।
  • अनिरुद्ध उर्फ विकास पुत्र बबलू निवासी ग्राम सिकेरा थाना मटसैना फिरोजाबाद ।
  • भानूप्रताप पुत्र स्व विजेन्द्र सिंह निवासी आंवलखेड़ा थाना बरहन आगरा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

बिगलीक्स

Agra Health News: First Swine Fluy case of Agra, 64 year old diabetic woman patient test swine Flu positive

आगरालीक्स आगरा में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की मरीज बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!