Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Gay fact found in Mumbai Businessman Fake loot case, Five in Police Custody
बिगलीक्स

Agra News: Gay fact found in Mumbai Businessman Fake loot case, Five in Police Custody

391

आगरालीक्स ..वीडियो देखें ..आगरा में मुंबई के कारोबारी को कार से ​किडनैप कर लूटने के मामले में सम​लैंगिक सबंध आए सामने, लूट की घटना निकली फर्जी, पांच हिरासत में। ( Agra News: Gay fact found in Mumbai Businessman Fake loot case, Five in Police Custody)
ये है पूरा मामला
मुंबई के वेस्ट संगम अपार्टमेंट, भायंदर के रहने वाले साड़ी व्यापारी सतीश अग्रवाल आगरा में व्यापारियों को साड़ी सप्लाई करते हैं। आगरा के व्यापारियों को साड़ी सप्लाई करने के लिए सतीश अग्रवाल मंगलवार को आगरा आए थे, उन्होंन दरेसी स्थित कृष्णा होटल में कमरा लिया और रात में होटल में रुके। व्यापारी सतीश अग्रवाल का कहना है कि उनके परिचित ने बुधवार दोपहर को रामबाग चौराहे पर बुलाया।


कार में किडनैप कर ले गए बदमाश
व्यापारी सतीश अग्रवाल का कहना है कि बुधवार दोपहर दो बजे वे रामबाग चौराहे पर पहुंचे। रामबाग चौराहे से पैदल पैदल जा रहे थे तभी नीले रंग की कार सवार दो बदमाशों ने उन्हें अंदर खींच लिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद उनके चार और साथी आ गए। उन्हें सादाबाद की तरफ ले गए। उनके साथ मारपीट की, पैसे छीन लिए। सुनसान इलाके में ले जाकर उनके कपड़े उतरवा दिए। आनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए उन्होंने, व्यापारी सतीश अग्रवाल ने आनलाइन कैश न होने की कहा तो तमंचा कनपटी पर लगा दिया। उन्होंने अपने एक परिचित से बदमाशों के एकाउंट में आनलाइन 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। गलन भरी सर्दी में व्यापारी सतीश अग्रवाल को बदमाश अर्धनग्न हालत में सादाबाद में छोड़कर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने अपने ​परिचित और स्थानीय व्यापारियों को सूचना दी, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी रात में एत्माउददौला थाने में पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समलैंगिक रिलेश्नशिप का मामला, आपसी विवाद के बाद ट्रांसफर कराए रुपये
डीसीपी सिटी के अनुसार, बुधवार रात को थाना एत्माउदौला में मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे जांच की गई। सीसीटीवी खंगाले गए। इसमें सामने आया है कि यह लूट का मामला नहीं था, मुंबई के साड़ी कारोबारी ने जिन लोगों को किडनैप कर लूट करने का आरोप लगाया उन्हें पहले से जानते थे। अभी तक की जांच में मामला समलैगिंक तथ्यों का सामने आया है, पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

https://twitter.com/agrapolice/status/2009178496216793268
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!