आगरालीक्स…आगरा में युवा महोत्सव में मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, स्पॉट फोटोग्राफी, मिमिक्री सहित 22 प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने दिखाया टैलेंट, मिले पुरस्कार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो आशु रानी के मार्गदर्शन में छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव (यूनिफेस्ट-2025) के द्वितीय चरण का समापन शनिवार को जे.पी. सभागार में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय युवा महोत्सव में कुल 22 प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न स्थलों पर किया गया। समापन समारोह में आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो सी.के. गौतम और सेंट जॉन्स कॉलेज प्राचार्य डॉ एस.पी. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कुलपति ने अपने संबोधन में युवोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन, छात्रों की उत्कृष्ट प्रतिभा तथा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। कुलपति जी ने छात्रों की विविध प्रतिभाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया। युवोत्सव में ऑर्केस्ट्रा एवं थिएटर जैसी नई प्रतियोगिताओं को शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और साथ ही विश्विद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर एक विशेष थिएटर ईवनिंग आयोजित करने का सुझाव भी दिया। कुलपति जी ने विवेकानंद इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से छात्रों को स्टार्टअप्स एवं नवाचार के लिए प्रदान किए जा रहे मार्गदर्शन पर भी अपने विचार साझा किए।
दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान
मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रथम स्थान: ध्रुव कुमार, आगरा कॉलेज आगरा
द्वितीय स्थान: तेजपाल कुमार, ललित कला संस्थान
तृतीय स्थान: गृह विज्ञान संस्थान की मेधा बघेल तथा विश्वविद्यालय कम्प्यूटर केन्द्र की रेनू शुक्ला सयुक्त रूप से।
निर्णायक मण्डल में डॉ. साधना सिंह, डॉ. मीनाक्षी ठाकुर एवं श्रीमती प्रियंका रहीं।
क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: शिव कुमार, ललित कला संस्थान
द्वितीय स्थान: स्नेहा, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय
तृतीय स्थान: कल्पना, आगरा कॉलेज आगरा।
निर्णायक मण्डल के रूप में डॉ. सरोज भार्गव, श्री अरविन्द सिंह, श्री योगेन्द्र कुमार मौर्य थे।
स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान
कार्टूनिंग प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: मंयक प्रताप, ललित कला संस्थान,
द्वितीय स्थान: कंचन, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय
तृतीय स्थान: प्रतीक गौरांग, सेन्ट जौंस कॉलेज आगरा।
निर्णायक के रूप में डॉ. मधुबाला गुप्ता, श्री राजीव जैन एवं श्री प्रतीक गुप्ता थे।
स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: निखिल यादव, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान
द्वितीय स्थान: यशराज सिंह, दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान
तृतीय स्थान: मनीष कुमार भारती जन्तु विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस संस्थान।
निर्णायक मण्डल में सुश्री अपर्णा भार्गव, श्री विजय गोयल एवं श्री असलम सलीमी थे।
इन्सटालेशन प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: निहारिका वशिष्ठ, आर.बी.एस. कॉलेज
द्वितीय स्थान: रूबी कुमारी, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय
तृतीय स्थान: मुकुल सिंह, ललित कला संस्थान
निर्णायक मण्डल में श्री फिरोज श्री वासिफ सेख एवं डॉ. मधुबाला गुप्ता रहीं।
जे.पी. सभागार में स्किट प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: सैंट जोन्स कॉलेज आगरा की टीम प्रथम द्वितीय स्थान: आर.बी.एस. कॉलेज आगरा
तृतीय स्थान: ललित कला संस्थान
निर्णायक के रूप में श्री अनिल जैन, श्री चन्द्रशेखर एवं सुश्री मनु शर्मा रहे।
मिमिक्री प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: निर्भय सिंह मेहता, आर.बी.एस. कॉलेज आगरा
द्वितीय स्थान: चंचल, बैकुन्ठी देवी महाविद्यालय
तृतीय स्थान: कृष्णा शर्मा, ललित कला संस्थान
निर्णायक के रूप में श्री गगन पाठक, श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री समीर रहे।
विश्वविद्यालय कम्प्यूटर केन्द्र पर रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: तेजपाल कुमार, ललित कला संस्थान
द्वितीय स्थान: परी गोयल, सेन्ट जॉन्स कॉलेज आगरा
तृतीय स्थान: निधि, बी.डी. जैन गर्ल्स कॉलेज आगरा
निर्णायक मण्डल में श्री नरेन्द्र सॉलकी, श्रीमती नीतू दीक्षित एवं डॉ. राधिका सेठ रहीं।
माइम प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: आगरा कॉलेज आगरा,
द्वितीय स्थान: आर.बी.एस. कॉलेज आगरा
तृतीय स्थान: सेन्ट जौंस कॉलेज आगरा
निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में सुश्री आयशा चौहान, श्री अनुज कृष्ण, एवं श्री तलत उमरी रहे।
जे.पी. सभागार की व्यवस्थाएँ डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. मो. हुसैन, प्रो. एस.के. जैन आदि ने संभाली, पंजीकरण की व्यवस्था, डॉ. मोनिका अस्थाना, डॉ. उदिता तिवारी, डॉ. पूर्ति चतुर्वेदी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने तथा दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की व्यवस्थाए डॉ. शिखा कनौजिया, डॉ. निशांत चौहान, डॉ. निधि यादव, डॉ. उपासना सिंह ने तथा स्कूल ऑफ लाइफ साइंस की व्यवस्थाएँ प्रो. रजनीश अग्निहोत्री डॉ. सुरभि महाजन, डॉ. निमा जादौन, डॉ. अनामिका उपाध्याय, डॉ. अंकिता त्रिपाठी, डॉ. अजीत चाहर ने संभाली।
प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. आशु रानी जी द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये। इस वर्ष युवा समारोह 2025–26 की “चल बैजयंती ट्रॉफी” आर.बी.एस. कॉलेज ने सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में अधिकतम ट्रॉफियाँ जीतकर अपने नाम की।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एस.के. जैन, डॉ. रूचिरा प्रसाद, डॉ. रत्ना पाण्डेय, सेठ पदम चन्द जैन पबन्ध संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. बिन्दु शंखर शर्मा, प्रो. अनिल गुप्ता, औटा अध्यक्ष प्रो. पुष्पेन्द्र सिंह, महामंत्री प्रो. संजय मिश्रा, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. के.के. पचौरी, डॉ. राजेश लवानियां, डॉ. मुकेश बघेल, डॉ. रेखा शर्मा आदि उपस्थित रहे। जे.पी. सभागार की व्यवस्थाएँ डॉ. विजय शर्मा, श्री पुरुषोत्तम एवं जितेन्द्र भारद्वाज ने सम्भाली। समापन समारोह का धन्यवाद ज्ञापन प्रो बृजेश रावत ने किया और मंच संचालन डॉ. नीलू सिन्हा ने किया।