आगरालीक्स…आगरा में दिन में निकली तेज धूप, सोमवार को भी मिल सकती है सर्दी से राहत. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट और स्कूलों को लेकर भी जानें जानकारी…
आगरा में तीन दिन से धूप खिलने से लोगो को गलनभरी सर्दी से काफी हद तक राहत मिली हुई है. आज रविवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहा. कोहरे का प्रभाव सुबह ही दिखाई दिया लेकिन दिन निकलने के साथ ही कोहरा खत्म हो गया और तेज धूप निकली. दोपहर को धूप काफी तेज रही, इससे दिन का तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
स्कूलों को लेकर नहीं आया अभी तक कोई आदेश
इधर आगरा प्रशासन की ओर से 10 जनवरी तक कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन आज रविवार 11 जनवरी को शाम 7 बजे तक प्रशासन की ओर से कोई नया आदेश नहीं आया है. अगर रात तक कोई आदेश नहीं आता है तो कल से स्कूल खुल सकते हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/01/26) 20.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/01/26) 7.0
Departure from Normal(oC) -0.4