आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में हुआ जीपीएस टॉक…विद्यार्थियों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का यू-ट्यूबर शोभित निर्वाण ने दिया जवाब
गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में विद्यार्थियों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर केन्द्रित “GPS Talk Mission JEET” का आयोजन हुआ जिसमें गायत्री पब्लिक स्कूल सहित आगरा के विभिन्न विद्यालयों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह Interactive Session स्वयं में विशिष्ट था क्योंकि यह शोभित निर्वाण जो एक प्रख्यात यू-ट्यूबर हैं, जिन्हें लाखों की संख्या में मुख्यतः विद्यार्थी फॉलो करते हैं के द्वारा दिया गया। सत्र का आरम्भ विद्यालय की संस्कृति के अनुरुप गायत्री मंत्रोचारण के साथ हुआ । विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका सिंह, यूनिट 1 प्रधानाचार्या बीना उपाध्याय उपप्रधानाचार्या रिंकू जैन ने शोभित निर्वाण का स्वागत किया । कायर्क्रम का संचालन इशिका गर्ग तथा रौफिन सिंह द्वारा किया गया।
इस सत्र में शोभित निर्वाण ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को सांझा करते हुए विद्यार्थियों का मार्ग-दर्शन किया। मुख्य रूप से यह सत्र इस विषय-वस्तु पर आधारित था कि विद्यार्थी किन बातों को ध्यान में रखते हुए स्वयं के लिए दसवीं व बारहवीं के पश्चात् अपनी दिशा निर्धारित करें। “हमें सहपाठियों, रिश्तेदारों एवं माता-पिता के दबाव में न आकर, अपनी क्षमताओं का आंकलन करते हुए अपने रुझान का महत्व देते हुए विषय – चुनाव करना चाहिए। शोभित ने बड़ी ही सहजता से स्वयं एक विद्यार्थी की तरह सरल भाषा संदेश दिया। विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक गतिविधियों की विद्यार्थी जीवन में उपयोगिता पर शोभित निर्वाण ने अपने विचार रखे। शोभित ने विद्यार्थियों की अपनी सेल्फ-इमजे पर फोकस करने के लिए प्रोत्साहित किया। सोशल मीडिया का उचित प्रयागे करना भी इस सत्र का एक मुख्य बिन्दू था।
इस सत्र के शुरुआत से अंत तक विद्यार्थियों का जोश व रुचि देखते ही बन रही थी। छात्र जीवन के बहुत से प्रश्नों का मुख्य वक्ता द्वारा सरल रूप से उत्तर दिया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या मानिका सिंह ने अपने वक्तव्य में नई शिक्षा नीति के अर्न्तगत उल्लेखित व्यवहारिक शिक्षण गतिविधियों की उपयोगिता पर जोर देते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों को इस तरह का मंच प्रदान करने का आश्वासन दिया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी वर्ग एवं शिक्षक वर्ग की उपस्थिति रही अंत में उपप्रधानाचार्या रिंकू जैन ने सत्र में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद दिया तथा राष्ट्रीय गान की मधुर ध्वनि के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।