Sunday , 8 February 2026
Home फिरोजाबाद Crime News: Youth beheaded and murdered in Firozabad…#firozabadnews
फिरोजाबाद

Crime News: Youth beheaded and murdered in Firozabad…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…सनसनीखेज, खून से लथपथ युवक की सिर कटी लाश मिली. देखकर कांप गए लोग. शुक्रवार शाम से था लापता

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. थाना नारखी क्षेत्र के जाखई गांव में एक खेत में लोगों ने आज खून से सना एक शव पड़ा हुआ देखा. शव को देखते ही लोगों की चीखें निकल गईं, क्योंकि शव का सिर गायब था.हत्यारे सिर काटकर ले गए थे और यहां धड़ पड़ा हुआ था. मृतक की ससुराल पास में ही है. और वह शुक्रवार शाम से लापता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

एटा के निधौली कलां के गादुरी में 26साल का सौरभ पुत्र भोजपार रहता था. जो कि पेशे से टैक्सी चालक था. सौरभ शादी के बाद अपनी पत्नी प्रीति और बेटे के साथ बड़े भाई मिथुन के परिवार के साथ फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में मकान बनाकर रह रहा था. मृतक के भाई मिथुन ने बताया कि सौरभ 9 जनवरी की शाम 5 बजे घर से किसी दोस्त के यहां जाने की कहकर निकला था लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा.

देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो उसको फोन लगाया गया लकिन उसका फोन बंद था. रविवार सुबह करीब 8 बजे जाखई गांव में रहने वाले सौरभ के ससुर प्रेमपाल और साले रवि ने फोन पर बताया कि सौरभ की सिर कटी लाश खेत में मिली है.परिजन मौके पर पहुंच गए. सूचना पर पुलिस भी आ गई. हत्या की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

एक ही परिवार में हुई है दोनों भाइयों की शादी
मिथुन और सौरभ की शादी 2014 में जाखई नाराी में रहने वाले प्रेमपाल की दो बेटियों ज्योति और प्रीति के साथ हुई है. सौरभ के पास एक बेटा है. इनके तीन अन्य भाई कृष्णा, हिमांशु और हर्ष गुड़गांव में रहकर मजदूरी का काम करते हैं. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. सौरभ की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली जा रही है. इस हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है.

Related Articles

फिरोजाबाद

Firozabad News: Following a court order, the woman was granted entry to her own home after two years….#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…बेटा घर छोड़ गया तो बहू ने सास को उसके ही घर...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Newborn baby girl found in field, police search for mother, one arrested…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…1 फरवरी को खुले मैदान में पन्नी के अंदर मिली थी नवजात...

फिरोजाबाद

Crime News: The blood-soaked body of a 12-year-old boy was found in a box….#agranews

फिरोजाबादलीक्स…​बड़ी वारदात, बक्से में मिली 12 साल के मासूम बच्चे की खून...

फिरोजाबाद

Crime News: Police arrested a husband and wife who defrauded a former minister…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद समझौते के...

error: Content is protected !!