Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Agra News: Blankets distributed for cows at Kanha Gaushala in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Blankets distributed for cows at Kanha Gaushala in Agra…#agranews

189

आगरालीक्स…आगरा की कान्हा गौशाला में गायों के लिए बांटे कंबल. 900 गौमाताओं को खिलाया हरा चारा,हरी सब्जी एव गुड़ पौष्टिक आहार

श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन महासभा आगरा के तत्वावधान में सोमवार को कान्हा गौशाला,शाहदरा चुंगी में गौ सेवा गायों को आहार दान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा एवं करुणा से परिपूर्ण कार्यक्रम में महासभा के पदाधि कारियों महिला इकाई, युवाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और लगभग 900 गौमाताओं को हरा चारा,हरी सब्जियां और गुड़ एवं अन्य पौष्टिक आहार अर्पित किया।

कार्यक्रम के दौरान शीत ऋतु को देखते हुए गौमाताओं को कंबलों का वितरण भी किया गया|जिससे ठंड से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह पहल उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणास्पद रही।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एव ठंठ से बचाने तथा समाज में सेवा,करुणा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।इस अवसर पर सदस्यओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है और गौसेवा से न केवल पशु कल्याण बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और सद्भाव भी विकसित होता है।कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर भक्ति, अनुशासन और सेवा भाव से सराबोर दिखाई दिया।सदस्यों ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।

महासभा के मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने सभी पदाधिकारियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासभा गौसेवा एवं समाजसेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।इस अवसर पर पवन जैन,सुनील जैन,संजय बाबू जैन,विजय कुमार जैन,राजीव जैन टोपी,रविन्द्र जैन,राकेश जैन पर्देवाले, विवेक जैन अनंत जैन,सतीशचंद जैन,मनोज जैन,रविंद्र जैन जयंती प्रसाद जैन,अजित जैन,श्रीमती नीता जैन ,मीरा जैन रश्मि जैन ,एव समस्त श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा के सदस्य एव महिलाओं ने बड़ी संख्या में गौ सेवा कर पुण्य का संचय किया

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

आगरा

Agra Live News: A grand celebration of Nandotsav was held at the Shri Thakur Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आंगन नन्द के भई बधाई, सकल ब्रजवासी दौड़े आए….प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश...

आगरा

Agra Live News: A grand theatrical production based on Dr. Hedgewar will be staged at Agra’s Sursadan on June 21…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार का महानाट्य 21 जून को....

आगरा

Agra Weather: Alert issued for rain, thunderstorms, and hailstorms in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लोगों के मोबाइल फिर घनघनाए. आंधी तूफान के साथ बारिश...

error: Content is protected !!