Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Seven resolutions passed in the Municipal Corporation’s executive meeting…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Seven resolutions passed in the Municipal Corporation’s executive meeting…#agranews

474

आगरालीक्स…सूरसदन मेट्रो स्टेशन के लिए भूमि देगा नगर निगम. बिजलीघर चौराहे का का नाम होगा​ शिवाजी चौक, अवैध पार्किंग पर होगी एफआईआर. कार्यकारिणी बैठक में सात प्रस्ताव पारित

नगर निगम कार्यकारिणी समिति की 16वीं बैठक सोमवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान कुल सात प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में शहर के विकास, सीवर व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और यातायात से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में आगरा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को नगर निगम परिसर में रिक्त पड़ी 48.07×20.80 वर्ग मीटर भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी प्रदान की गई। महापौर ने इस मुद्दे पर कहा कि सूर सदन मेट्रो स्टेशन से होने वाली आय का आधा हिस्सा नगर निगम आगरा को मिलना चाहिए। यह प्रस्ताव अब अंतिम स्वीकृति के लिए नगर निगम सदन में भेजा जाएगा। सदन में इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा छावनी क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपीएस, 500 मिलीमीटर व्यास की सीवर लाइन एवं 400 मिलीमीटर व्यास की सीवर राइजिंग मैन बिछाने के लिए तहसील सदर के ग्राम मौजा चक चाहरम, चक दखली मौजा चावली और नैनाह ब्राह्मण में भूमि को ₹1 वार्षिक लीज पर 99 वर्षों के लिए देने संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई।

बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्य बंटी माहौर ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ 17 राजनगर वार्ड की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां हालात नारकीय हो चुके हैं। इस पर महापौर ने अधिकारियों से पूछा कि सदन में प्रस्ताव पारित हुआ था कि प्रत्येक वार्ड में पार्षद को 10.10 सफाई कर्मचारी
वार्ड में सफाई हेतु दिए जाएंगे।इसके बावजूद ऐसी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। इस पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कड़ी क्लास लगाई और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को तत्काल मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में एमजी रोड पर विनायक मॉल के पास दबंगों द्वारा संचालित अवैध पार्किंग का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने बताया कि अवैध पार्किंग के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। इस पर महापौर ने तत्काल अवैध पार्किंग बंद कराने और संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्य अमित सिंह द्वारा बिजलीघर चौराहे का नाम शिवाजी चौक रखने तथा मदिया कटरा से कोठी मीना बाजार तक मार्ग का नाम बदलकर सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर रखने के प्रस्ताव को समिति के माध्यम से सदन में भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं सदस्य विक्रांत सिंह कुशवाह ने नगर निगम के मकानों और दुकानों के किराए को लेकर लाई गई एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रस्ताव पूर्व में ही शासन को प्रेषित किया जा चुका है।
बैठक में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम, उपनगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह, मुख्य वित्त अधिकारी बृजेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय एवं अशोक प्रिय गौतम, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, अधिशासी अभियंता विद्युत अरविंद श्रीवास्तव तथा जलकल विभाग के महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।़

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून...

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

error: Content is protected !!