आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रिटायर दरोगा के बेटे और भतीजे पर ओपी लाल के गुर्गों ने फायरिंग की थी, आरोपियों में तीन हिस्ट्रीशीटर, पुलिस जांच में जुटी हुई है। ( Agra News: OP Lala Gang members open fire on retire SI son & Nephew)
आगरा के इंदिरा कॉलोनी शाहगंज में रिटायर दरोगा सुरेंद्र सिंह रहते हैं, रविवार को उनके बेटे विष्णु उर्फ राघवेंद्र सिंह और भतीजा सनी उर्फ तरुण घर के बाहर खड़े हुए थे। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला वीपी उर्फ विनय आया और उनके बेटे और भतीजे से गाली गलौज करने लगा, उसने अपने साथियों को बुला लिया, मारपीट करने के बाद फायरिंग की।
तीन हिस्ट्रीशीटर, एक शार्प शूटर के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में वीपी उर्फ विनय कुमार , शारिक, अनस ये तीनों हिस्ट्रीशीटर हैं इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रिंस, अमित ठाकुर, राजू, छोटू उर्फ विकास को नामजद किया गया है। इनके खिलाफ जान से मारने की धारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, ये ओपी लाल गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं।