फिरोजाबाद…आगरा—फिरोजाबाद में हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद बाइक में लगी आग. दो युवकों की मौके पर ही मौत…बुरी तरह से झुलस गए शव
आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर सिरसागंज थाना क्षेत्र में कठफोरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. आग लगने से दोनों के शव भी बुरी तरह से झुलस गए. मृतक कानपुर के रहने वाले थे और एक ईकॉमर्स कंपनी में टीम लीडर के पद पर थे. दोनों एक नए स्टोर की ओपनिंग के सिलसिले में आगरा आ रहे थे.
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कठफोरी के पास यह एक्सीडेंट हुआ. मरने वालों में कानपुर के शनिगंवा निवासी 28 वर्षीय सिद्धार्थ औ शिव कटरा निवासी 26 वर्षीय वैभव अवस्थी थे.दोनों युवक अविवाहित थे. इन दोनों की मौत की खबर पर पजिन मंगलवार सुबह ही आ गए. वैभव दो भाइयों में छोटा था और हादसे में जली बाइक उसी की थी. वहीं सिद्धार्थ अपने घर का इकलौता बेटा था. दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.