आगरालीक्स आगरा कॉलेज में स्थायी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, शैक्षिक योग्यता सहित अन्य डिटेल देखें, छह फरवरी तक मांगे गए आवेदन। ( Agra News: Vacancy for 29 post in Agra College, full detail)
आगरा कॉलेज में नैत्यिक लिपिक, कनिष्ठ सहायक के स्थायी 10 रिक्त पद, प्रयोगशाला सहायक के 18 और आशुलिपिक के एक पद के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। कॉलेज की वेबसाइट से आवेदन पत्र डालउनलोड कर सकते हैं।
ये है शैक्षिक योग्यता
नैत्यिक लिपिक व कनिष्ठ सहायक 10 पद के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण के साथ ही कंप्यूटर संचालक का सीसीसी व समकक्ष प्रमाण पत्र
प्रयोगशाला सहायक 18 पद मनोविज्ञान, सैन्य अध्ययन, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पिति विज्ञान संबंधित विषय में स्नातक व कंप्यूटर संचालन के लिए सीसीसी व समकक्ष प्रमाण पत्र
आशु लिपिक एक पद इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण के साथ ही कंप्यूटर संचालक का सीसीसी व समकक्ष प्रमाण पत्र
आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026
