आगरालीक्स…आगरा का 15 साल का धीरज भी अब सुन सकेगा. जन्म से ही न बोल सकता है और न सुन सकता है. हैल्प आगरा ने इस तरह दी खुशियां
शास्त्रीपुरम, सिकन्दरा आगरा निवासी स्व किशोर का 15 वर्षीय एकलौता बेटा धीरज जन्म से ही सुन व बोल नहीं पाता है। इलाज कर रहे डाक्टर ने धीरज को कान की मशीन का प्रयोग करने की सलाह दी।लेकिन परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर होने के कारण उक्त मशीन के लिए 70000/₹ जुटाना उसके लिए नामुमकिन हो पा रहा था। इसके लिए उसका परिवार काफी मायूसी भरा जीवन व्यतीत कर रहा था।
यह मामला हैल्प आगरा के संज्ञान में आया तो दानदाताओं से सहयोग की अपील की गई. दानदाताओं के सहयोग से संस्था ने उक्त मशीन आज उसको प्रदत्त करा दी। जिससे वह अब सुन सकेगा। हेल्प आगरा कार्यालय पर आज रविवार को उक्त मशीन के सहयोगियों की मौजदूगी में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने प्रदत्त की। मशीन पाकर उसकी मां कंचन मयानी के चेहरे पर भी संस्था के प्रति कृतज्ञता के माव स्पष्ट झलक रहे थे। करीब 14 साल पहले धीरज के सिर से पिता का का साया उठ गया था।
मां कंचन मयानी घरो॔ पर खाना बनाने का काम करके अपना परिवार का भरण-पोषण करती है।उसकी एक बेटी भी है। इस मशीन में जैन मिलन सोसाइटी, राज कुमार विजय, सुरेश चंद, आर एस रावत तथा एक अन्य समाजसेवी ने गुप्त सहयोग किया है। अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जैन मिलन के पदाधिकारी एवं सदस्य,हेल्प आगरा के पूर्व महासचिव किशन अग्रवाल , उपाध्यक्ष विशेष बंसल, मंत्री नितिन अग्रवाल, गोपाल बंसल, राजीव गुप्ता , पीआरओ जगवीर सिंह, मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल आदि उपस्थित रहे।सभी ने धीरज को सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया