आगरालीक्स….आगरा के दयालबाग में संयुक्त वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया. बच्चों की प्रस्तुतियों ने किया भाव विभोर
दयालबाग के खेतों में संयुक्त वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। इस संयुक्त वार्षिक समारोह के अंतर्गत टेलरिंग स्कूल, चिल्ड्रन्स रिक्रिएशन सेंटर्स (CRC) तथा 13 छप्पर / 20 कोठरी से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुमहाराज एवं रानी साहिबा खेतों में पधारे, उस समय नियमित कृषि गतिविधियों के साथ-साथ इस भव्य संयुक्त वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त प्रार्थना से किया गया। सर्वप्रथम “तेरे चरणों में” शीर्षक से जॉइंट प्रेयर संपन्न हुई। क्रमशः टेलरिंग स्कूल द्वारा शब्द-पाठ प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात चिल्ड्रन्स रिक्रिएशन सेंटर (CRC) के बच्चों द्वारा भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति दी गई। वहीं 13 छप्पर / 20 कोठरी समूह द्वारा “दिल का हुज़रा” की प्रस्तुति ने वातावरण को अत्यंत भावविभोर कर दिया।
अंत में संयुक्त प्रार्थना के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों सत्संगियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस आयोजन का देश-विदेश के लगभग 580 केंद्रों पर सजीव प्रसारण किया गया, जिससे बड़ी संख्या में देश-विदेश के सत्संगी इस कार्यक्रम से जुड़े। आज के कार्यक्रम के पश्चात पूर्व निर्धारित अन्य गतिविधियों का भी क्रमबद्ध रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीना कुमार (समन्वयक, चिल्ड्रन्स रिक्रिएशन सेंटर) के साथ-साथ प्रीतम प्यारी, मोना सतसंगी, वीना सतसंगी, माला श्रीवास्तव, डी. बसंता, इन्दु मिश्रा, गीता खत्री, नम्रता गुप्ता, जसप्रीत सक्सेना, सुरत वर्मा सहित विभिन्न कार्यक्रम समूहों से जुड़े प्रतिभागी, विद्यार्थी एवं संस्थाओं से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्यक्रमों के माध्यम से रचनात्मक गतिविधियों का सुंदर प्रदर्शन किया। सम्पूर्ण वातावरण भक्ति , अनुशासन और उल्लास से परिपूर्ण रहा।