यूपीलीक्स…मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब. अयोध्या और कासगंज में भी लाखों लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी
माघ मेला के अवसर पर आज मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही श्रद्धालुओं, संतों का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया. मौनी अमावस्या के मुहूर्त ने अमृतधारा में जैसे ही प्रवेश किया नभ मंडल में मौन ने आकार धारण कर लिया.शनिवार रात 11 बजकर 53 मिनट से ही अमावस्या लग गई थी जिसके बाद से ही स्नान आरंभ हो गया. दिनभर घाटों पर भीड़ का आलम बन रहा. मौनी अमावस्या पर असंख्य पग गंगा के घाटों की ओर लगातार बढ़ते रहे. एक अनुमान के अनुसार मौनी अमावस्या पर 4 करोड़ लोगों ने प्रयागराज में गंगा स्नान किया.
प्रदेश में अयोध्या की सरयू नदी, वाराणसी और कासगंज में भी गंगा स्नान का क्रम मौनी अमावस्या पर पूरे दिन चलता रहा. आगरा के बटेश्वर में भी लोगों ने यमुना में स्नान किया और दान आदि किया.