आगरालीक्स…आगरा में बारिश करा सकती है सर्दी रिटर्न. 22, 23 और 26 जनवरी को हल्की बारिश के आसार…जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में मौसम सामान्य होने लगा है. दिन में निकल रही तेज धूप ने सर्दी को कम कर दिया है, वहीं रात के समय भी अब गलनभरी सर्दी में कमी आई है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार हैं. 22, 23 और 26 जनवरी को आगरा में हल्की बारिश हेा सकती है, इससे तापमान में फिर से कमी आएगी और दिन और रात के तापमान कम होगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/01/26) 25.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/01/26) 9.7
Departure from Normal(oC) 1.3