आगरालीक्स…आगरा के युवक की लाश सात दिन बाद यमुना में मिली. सेल्फी लेते समय गिरा था नदी में…9 महीने पहले हुई थी शादी
आगरा के देवरी रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाले राहुल शर्मा पुत्र मुन्नालाल की लाश सात दिन बाद यमुना में मिली है. 14 जनवरी को रहनकला यमुना एक्सप्रेस वे पर सेल्फी लेते समय राहुल यमुना नदी में गिर गया था और तभी उसे उसकी तलाश चल रही थी. सात दिन बाद आज फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गदलपुरा यमुना घोड़ी घाट पर उसका शव मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सेल्फी लेते समय गिर गया था नदी में
परिजनों के अनुसार 14 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे राहुल अपने पड़ोसी दोसत के साथ घर से निकला था. रहनकला यमुना एक्सप्रेस वे पर सेल्फी लेते समय राहुल यमुना नदी में गिर गया था. उसके दोस्त ने यह जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने तलाश कराई और पुलिस को भी सूचना दी. लेकिन कई दिनों तक उसका कुछ भी पता नहीं चला. मृतक के परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते उचित प्रयास किये जाते तो परिणाम अलग हो सकता था. राहुल की नौ माह पहले ही शादी हुई थी.