अगरालीक्स…आगरा में पंजाब एंड सिंध बैंक ने चलाया “एमएसएमई शिखर – मेगा एमएसएमई क्रेडिट अभियान”. बैंक की कल्याणकारी योजनाओं और ऋण संबंधी दी जानकारी
पंजाब एण्ड सिंध बैंक के आंचलिक कार्यालय, आगरा द्वारा दिनांक 30 जनवरी, 2026 को “एमएसएमई शिखर – मेगा एमएसएमई क्रेडिट अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME ) को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देना था।
कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबंधक श्री गजराज देवी सिंह ठाकुर, आंचलिक प्रबंधक अगम कुमार, स्थानीय शाखाओं के प्रभारी अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभान्वित ग्राहक उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने उपस्थित उद्यमियों एवं ग्राहकों को संबोधित करते हुए बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, एमएसएमई वित्तपोषण तथा मशीनीकरण ऋणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों से बैंक की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही ₹101 करोड़ के एमएसएमई ऋणों की स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे क्षेत्र के उद्यमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह अभियान एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’