मथुरालीक्स…मथुरा में मठ के सेवादार को महिला ने होटल में बुलाया. होटल के कमरे में सेवादार के खींच लिए आपत्तिजनक फोटो और किया ये काम…महिला अरेस्ट
मथुरा के एक होटल में महिला ने एक मठ के सेवादार को ही हनीट्रैप का शिकार बना लिया. महिला ने सेवादार को होटल में बुलाया और कमरे में ले जाकर उसे बंधक बना लिया. यहां सेवादार के अश्लील फोटो खींचने के बाद 50 लाख की रंगदारी मांगी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया है.
ट्रस्ट में रकम दान करके दिया झांसा
गोपेश्वर कैलाश मठ ट्रस्ट के सेवादार को एक महिला ने ट्रस्ट में रकम दान करने के लिए होटल में बुलाया. महिला दिल्ली की रहने वाली थी. इसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी व पुलिसकर्मी बनकर एक महिला समेत तीन लोग कमरे में पहुंचे और उन्होंने सेवादार को बंधक बना लिया और फिर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए. यहां सेवादार को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे. सेवादार ने रकम लाने के लिए अपने एक दोस्त कृपाशंकर को फोन किया और घटना की जानकारी दी. होशियारी दिखाते हुए कृपाशंकर पुलिस के साथ होटल पहुंंचे तो सभी आरोपी मौके से भाग निकले. सेवादार ने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में रहने वाली सीमा, नरेश ओर सोनिया समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने सीमा को अरेस्ट कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.