आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुआ राष्ट्रीय स्तर का KEO कॉम्पटीशन. विभिन्न त्योहारों की विविधता, परंपराओं एवं सांस्कृतिक महत्व को बताया
एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, सिकंदरा के विद्यार्थियों ने KEO (नॉलेज एक्सचेंज अपॉर्चुनिटी) प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का विषय “फेस्टिवल ऑफ इंडिया” रहा। यह KEO प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के लगभग 120 विद्यालयों में एक साथ आयोजित किया गया, जिसमें हमारे विद्यालय के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न त्योहारों की विविधता, परंपराओं एवं सांस्कृतिक महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अलग-अलग त्योहारों के बारे में जानकारी दी तथा गीतों के साथ मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ सराहनीय रहीं और कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग ने बच्चों को भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं त्योहारों के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उनके उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर दीप्ति चौहान, काउंसलर परिणिता निगम तथा विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह सहभागिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाली सिद्ध हुई।

