आगरालीक्स…आगरा में रात को 100 से अधिक वाहनों की चेकिंग. 9 वाहनों को किया सीज
आगरा में अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित टास्क फोर्स के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है. उसी कडी में विशेष अभियान के तहत 30 जनवरी की रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक खनन विभाग द्वारा थाना सैंया पुलिस के सहयोग से आगरा-ग्वालियर रोड पर सैंया चौराहा के पास करीब 100 वाहनों की चेकिंग की गयी.इसमें बिना आईएसटीपी/ओवरलोड़ उपखनिज गिट्टी/डस्ट परिवहन कर रहे 09 वाहनों को थाना सैंया में नियमानुसार अवरूद्ध किया गया. इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, किसी भी दशा में जनपद में अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग नहीं होने दिया जायेगा.