आगरालीक्स…Agra News: आगरा में संपत्ति का ब्योरा न देने पर 35 विभागों के सात हजार कर्मचारियों का रोका गया वेतन, वेतन से ज्यादा खर्चा और संपत्ति जुटाने की जांच के लिए 31 जनवरी तक दर्ज करना था चल अचल संपत्तियों का ब्योरा।
यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस के लिए 31 जनवरी तक सभी राज्य कर्मियों को मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कर्मचारियों ने अपना ब्योरा दर्ज नहीं किया। आगरा में 111 विभाग में 30 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं इन्हें अपना ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करना था। ब्योरा दर्ज न करने के साथ ही कई विभागों ने कर्मचारियों के बिल भी कोषागार में नहीं भेजे हैं।
सात हजार कर्मचारियों का रोका गया वेतन
ब्योरा दर्ज न करने और विभागों द्वारा बिल ना भेजने पर 35 विभागों के सात हजार कर्मचारियों का जनवरी का वेतन रोक दिया गया है इन्हें फरवरी में वेतन नहीं मिलेगा।
प्रदेश के 68 हजार कर्मचारियों ने दर्ज नहीं किया ब्योरा
वहीं, प्रदेश भर के 68 हजार कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा दर्ज नहीं किया है। जबकि ब्योरा दर्ज करना अनिवार्य था।