आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए स्पेशल क्लीनिक। जानें कितना खर्चा आएगा और क्या है प्रक्रिया। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। ( Agra News: 10 registration for kidney transplant in SNMC, Agra, Know process & charges )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पेशियलिटी विंग में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो रही है। इसके लिए सुपरस्पेशियलिटी विंग में तीसरी मंजिल पर हर शनिवार को कमरा नंबर 304 और 305 में स्पेशल किडनी ट्रांसप्लांट क्लीनिक शुरू किया गया है। स्पेशल क्लीनिक में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मरीजों के पंजीकरण किए जा रहे हैं, अभी तक 10 मरीजों के पंजीकरण किए जा चुके हैं। चार मरीजों की खून की जांच भी कराई जा चुकी है पहले चरण में छह मरीजों की जांच कराई जा रही है। इसमें मरीज के साथ ही किडनी देने वाले परिजन की भी जांच की जा रही है। फरवरी में रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और मार्च में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी।
3.30 लाख रुपये का खर्चा, आयुष्मान और राशन कार्ड धारकों के लिए निुशल्क
एसएन मेडिकल कॉलेज में 3.30 लाख रुपये में किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा, निजी सेंटर में किडनी ट्रांसप्लांट आठ से 10 लाख रुपये में हो रहा है। वहीं, आयुष्मान योजना और राशन कार्ड धारकों को निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।