आगरालीक्स…आगरा में कल शाम चार बजे से सेन्ट जोन्स से कलेक्ट्रेट तक, पचकुईया से सुभाष पार्क तक और नालबन्द से पंचकुईया तक कोई वाहन नहीं जाएगा..साइकिल, बाइक, कार सभी पर प्रतिबंध
आगरा महानगर में शब-ए-बारात का धार्मिक त्यौहार मुस्लिम समुदाय द्वारा 3 और 4 फरवरी को मनाया जाएगा. ऐसे में शब-ए-बारात के अवसर पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है.एमजी रोड पर नहीं चलेंगे कोई वाहन
शब-ए-बारात के दृष्टिगत दिनांक 03.02.2026 को सायं 16:00 बजे से समस्त प्रकार के भारी वाहन आगरा शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगें। यह व्यवस्था 4 फरवरी को सुबह जूलूस समाप्ति तक लागू रहेगी।
3 फरवरी को ही सांय 16:00 बजे से सेन्ट जोन्स चौराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक, पचकुईया से सुभाष पार्क तिराहे तक एवं नालबन्द से पंचकुईया चौराहा तक सभी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, इक्का-तांगा, साइकिल आदि श्रेणी के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित रहेगा। केवल पैदल आवागमन हेतु खुला रहेगा। यह व्यवस्था 4 फरवरी को सुबह जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगी।
नेशनल हाइवे पर भी धीमी गति से चलाया जाएगा यातायात
इस अवधि में नेशनल हाइवे-19 के ट्रैफिक को अत्यधिक धीमी गति से चलाया जायेगा। अबूलाला की दरगाह शब-ए-बारात में भाग लेने वालों के जुलूस / जत्थों को सकुशल सुरक्षा पूर्वक गुजारने के लिए अधिकाधिक संख्या में जिग-जैग बैरियर सम्बन्धित क्षेत्र के यातायात निरीक्षक के व्यक्तिगत निर्देशन / पर्यवेक्षण में लगाये जायेंगे जिससे कि नेशनल हाइवे-19 पर चलने वाले वाहनों की गति अत्यधिक धीमी हो सके तथा ज्यादा संख्या में जत्था / भीड क्रॉस होते समय वाहनों को पूर्णरूप से रोका जायेगा।
रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एन0एच0-19 पर रामबाग चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, खन्दारी चौराहा, भगवान टॉकीज चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकन्दरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता थाना एवं महानगर आगरा के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। सम्बन्धित चौकी प्रभारी / ड्यूटी पर लगे टीएसआई / एचसीपी एवं सिविल / ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी इसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।
बाहय् यातायात व्यवस्था :-
1- दिल्ली एवं मथुरा की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन एन0एच0-19 से फिरोजाबाद, कानपुर की तरफ को निर्बाध रूप से जा सकेंगें । इसी प्रकार कानपुर, फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन एन0एच0-19 से यथावत चलते रहेंगें ।
2- फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले सभी वाहन एन0एच0-19 होकर रूनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जायेंगें ।
3- अलीगढ़ की तरफ से आने वाला यातायात जिसको फिरोजाबाद जाना है यह खन्दौली से मुडी चौराहा होकर एत्मादपुर पर एनएच-19 से अपने गन्तव्य को जायेगा । इसी प्रकार मुढी चौराहे से टेडी बगिया रामबाग को आने वाले भारी वाहन मुढी चौराहे से एत्मादपुर व खन्दौली होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
4- ग्वालियर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन सैंया इरादतनगर - शमशाबाद होते हुए आगरा इनर रिंग रोड के यमुना एक्सप्रेस-वे से खंदौली होकर अपने गंतव्य को जायेंगें।
5- जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन दक्षिणी बाईपास, उत्तरी बाईपास से खंदौली होकर अपने गंतव्य को जायेंगें ।
6- फतेहाबाद रोड व शमशाबाद रोड से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन जवाहर पुल व आगरा इनर रिंग रोड होकर अपने गन्तव्य को जायेंगें ।
नोट- इस अवधि में भारी वाहनों का आगरा के महानगरीय क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा एवं उपरोक्त परिवर्तित मार्गों से यातायात संचालित किया जायेगा तथा आगरा महानगर क्षेत्र की दिनांक 03.02.2026 को 23:00 बजे खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खोली जायेगी एवं वाहनों को पूर्व से निर्गत किये गये नो एन्ट्री पास / अनुमति पत्र उक्त अवधि के लिये निरस्त किये जाते है ।