आगरालीक्स…आगरा फोर्ट स्टेशन पर जमकर हंगामा. एसी कोच में चढ़ रही महिला यात्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप…
आगरा फोर्ट स्टेशन पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. जोधपुर जाने के लिए मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ रही एक महिला यात्री ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया. महिला के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. सीओ जीआरपी का कहना है कि युवक वाराणसी आ रहे थे. युवक की कोहनी महिला को लग गई और उसने माफी मांग ली. इस मामले की और जांच की जा रही है. कोई तहरीर नहीं मिली है. मंगलवार सुबह आगरा फोर्ट स्टेशन पर वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस रुकी. रकाबगंज के ईदगाह की रहने वाली एक महिला यात्री जोधपुर जाने के लिए फोर्ट स्टेशन पर पहुंची. उसका मरुधर के एसी कोच बी—1 में रिजर्वेशन था. आरोप है कि कोच में मौजूद युवक ने उस पर फब्ती कसी और छेड़छाड़ करने लगा. महिला को छोड़ने आई उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अभद्रता की. इसको लेकर स्टेशन पर हंगामा हो गया. सूचना पर आरपीएफ पहुंच गई. जीआरपी का कहना है कि विवाद होने पर दोनों पक्ष को उनकी बात सुनने थाने पर लाया गया. महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को भगा दिया. इसकी जांच की जा रही है.