कोलकातालीक्स,,, कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपार्टमेंट से बाहर निकले। म्यांमार में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके कोलकाता तक महसूस किए गए। पंखे हिलने लगे, लोगों का सिर घूम गया, बड़ी संख्या में लोग अपार्टमेंट में फ्लैट में बाहर निकल कर भागे।
म्यांमार में मंगलवार रात 9 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित कई अन्य क्षेत्रों में महसूस किए
गए। कोलकाता में रात 9.15 बजे अचानक से घरों में पंखे घूमने लगे, लोगों का सिर घूमने के साथ ही बेड भी हिलने लगा। भूकंप के झटके लगने पर लोग अपने घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए भागे।
अपार्टमेंट से बाहर निकल आए लोग
भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अपार्टमेंट में रह रहे लोग फ्लैट से बाहर निकल आए, कुछ सेकेंड के लिए झटके महसूस हुए।