आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में तैनात सेना के जवान की दिनदहाड़े हत्या. कार को घेरकर बदमाशों ने की फायरिंग
आगरा कैंट के मिलिट्री इंजीनियर विंग में तैनात अखिलेश सादाबाद में पेशी के लिए गए थे. पेशी से वह कार द्वारा गुरुवार दोपहर में आगरा लौट रहे थे. आगरा—अलीगढ़ हाइवे पर सादाबाद के मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास दो बाइक पर बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और फायरिंग करने लगे.कार से उतरकर भागने पर गोलियों से भूना
अखिलेश जान बचाने के लिए कार से उतर गए और भागने लगे. बदमाशों ने उनका पीछा किया और कई राउंड फायरिंग की जिससे उनके शरीर में कई गोली लगीं और वो वहीं गिर गए. बदमाश फायरिंग के बाद भाग गए. अखिलेश को अस्पताल पहुंचाया गया वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
अखिलेश सादाबाद के गांव समदपुर के रहने वाले थे. इनके पिता भी फौज से रिटायर हैं. घटना के बाद एएसपी रामनाथ् कुशवाह और सीओ अमित पाठक सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है.