Friday , 7 August 2026
Home बिगलीक्स Agra Local News: Children are becoming victims of mobile addiction, parents are also responsible…#agranews
बिगलीक्स

Agra Local News: Children are becoming victims of mobile addiction, parents are also responsible…#agranews

277

आगरालीक्स…मोबाइल का नशा, रात को 12 से 1 बजे तक मोबाइल देखते हैं बच्चे. मोबाइल बिना डिनर और लंच भी नहीं. इसके लिए पेरेंट्स कितने जिम्मेदार और जानिए कैसे इस लत को कम किया जा सकता है

मोबाइल का नशा, एक ऐसी लत जिसके बिना अब न तो नींद आ रही है और न ही खाना खाया जाता है. खासकर बच्चों में तो यह लत दिमाग पर हावी हो रही है. छोटे—छोटे बच्चे देर रात तक 12 से एक बजे तक मोबाइल देखते हैं. गेम खेलते हैं, यहां तक कि मोबाइल देखे बिना न तो वह लंच कर रहे और न ही डिनर. पेरेंट्स बच्चों के रोल मॉडल होते हैं लेकिन वर्तमान समय में पेरेंट्स बच्चे की किसी भी शैतानी से डिस्टर्ब नहीं होना चाहते हैं और ऐसे में वह खुद ही बच्चों को मोबाइल दे देते हैं जिससे बच्चा चुपचाप मोबाइल देखता रहे, लेकिन बच्चों में यह लत कितनी हावी हो रही है यह बहुत गंभीर है.

मोबाइल एडिक्शन के शिकार हो रहे बच्चे
पिछले साल अमेरिकी मेडिकल र्जनल 'जर्नल आफ अमेरिकन एसोसिएशन' में प्रकाशित एक नई स्टडी में सामने आया कि सोशल मीडिया, वीडियो गेम ओर मोबाइल फोन का बढ़ता उपयोग न केवल बच्चों ओर किशोरों की दिनचर्या को बदल रहा है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालते हुए आत्महत्या की प्रवृत्तियों को भी जन्म दे रहा है. इस स्टडी में यह भी पाया गया कि 11 साल की उम्र से ही हर तीन में से एक बच्चा मोबाइल फोन के बढ़ते एडिक्शन के शिकार हो रहे हैं.

बच्चों के अच्छे रोल मॉडल बनें पैरेंट्स
आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश राठौर के अनुसार बच्चा फोन पर क्या देखेगा और क्या नहीं, ये पूरी तरह से पेरेंट्स पर डिपेंट करता है. बच्चे उदाहरण से समझते हैं. अपने बच्चों के सामने अपने फोन का अधिक इसतेमाल करने से बचें. अपने बच्चे के साथ ऐसी गतिवधियों में शामिल हों जिनमें मोबाइल फोन शामिल न हो, जैसे बोर्ड गेम खेलना या सैर पर जाना. आप अपने बच्चे को अच्छी आदतें विकसत करने में मदद कर सकते हैं.

इस तरह छुड़वा सकते हैं मोबाइल की लत
मोबाइल की लत को रोकने का पहला कदम स्क्रीन टाइम फिक्स कीजिए. यह सुनिश्चित करें कि कब और कहां मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना है. उदाहरण के लिए, आप खाना खाते समय या सोते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल को रोेेक दीजिए.
आप अपने बच्चे को फोन पर कतिना समय बिना चाहिए, इसके लिए सीमाएं तय कर दीजिए.
आउटडोर गतिविधियों में शामिल करें और उन्हें इसके लिए प्रेरित करें. पढ़ना या ड्राइंग करना या परिवार और देास्तों के साथ गेम खेलना भी शामिल हो सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : ‘Sawan’ special offer at Ajanta Sweets, Kamla Nagar, Agra—refresh your palate with frozen snacks.

आगरालीक्स…अजंता स्वीट्स ने अपनी पारंपरिक मिठाईयों के साथ सावन के इस शुभ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Fire break out in Godwon & Showroom

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में शोरूम और गत्ते के गोदाम में लगी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police raid in Cafe, Rs 500 per hour for cabin, 22 Men & Women caught, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कैफे और मिनी सिनेमा सेंटरों में 500 रुपये...

बिगलीक्स

Agra News Live: SP leader Nitin Kohli acquitted in the high-profile Gaurav Gupta kidnapping and murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के बहुचर्चित गौरव गुप्ता अपहरण के बाद हत्या के...

error: Content is protected !!