आगरालीक्स…आगरा में दिखने लगे तापमान के तेवर. दिन में निकली तेज धूप से तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा. न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा
आगरा में तापमान में अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. मौसम में बदलाव आ गया है. दिन में निकल रही तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी की है. गलनभरी सर्दी लगभग पूरी तरह से समाप्त हो गई है. सुबह और रात को ही हल्की ठंड महसूस हो रही है.आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी होगी और आसमान साफ रही रहेगा
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 07/02/26) 27.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/02/26) 11.0
Departure from Normal(oC) 0.4