आगरालीक्स…आगरा में कार के अंदर आयल मिल कारोबारी ने किया खुद को शूट. मरने से पहले फोन कर परिवार से कहा—मैं जीना नहीं चाहता, मन भर गया है…
आगरा में 34 साल के आयल मिल कारोबारी विश्वजीत ने अपनी रिट्रस कार के अंदर खुद को शूट कर लिया है. मरने से पहले कारोबारी ने अपने परिवार को फोन किया और कहा कि अब मैं जीना नहीं चाहता, मन भर गया है. घर से करीब 300 मीटर दूर जाकर विश्वजीत ने अपनी कार को रोका और खूद को शूट कर लिया. जब तक पुलिस पहुंची तब तक कारोबारी की मौत हो चुकी थी. पुलिस को कार में से तमंचा और पिस्टल मिली थी. इसके अलावा 9 हजार रुपये भी मिले हैं.शस्त्रीपुरम में 34 सल के विश्वजीत रहते हैं. तीन भाइयों में विश्वजीत सबसे छोटे थे और इनकी शादी भी नहीं हुई थी. इनके पिता का नाम अमर रजावत है जो कि केरना बैंक में बैंकिंग करसपेंडेंट हैं. विश्वजीत की आयल मिल थी. परिजनों ने बताया कि विश्वजीत का एक्सीडेंट हो गया था और उनका इलाज चल रहा था. वह मानसिक रूप से परेशान थे परिजनों ने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे. एक बार दे मंजिला छत से कूद गए थे तो वहीं दूसरी बार रेलवे ट्रैक पर जान देने की कोशिश की थी.
शनिवार रात को विश्वजीत घर से तेल मिल जाने की बात कहकर निकले थे. घर से 300 मीटर दूर डीपीएस स्कूल के पास इन्होंने अपनी कार रोकी और तमंचे से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर स्कूल के गार्ड मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. गोली सिर से पार हो गई थी. पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव निकाला. डीसीपी सिटी ने बताया कि शविार रात को पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्रीपुरम डीपीएस के पास एक कार खड़ी है और उसमें गोली चलने की आवाज आई है. कार को खोलकर देखा तो अंदर एक युवक लहूलुहान था. तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.