यूपीलीक्स…यूपी के मेरठ में शादी से कुछ घंटे पहले ही महिला सिपाही का किडनैप. बारात आने से पहले दुल्हन को उठा ले गया ये बदमाश…
यूपी के मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है. मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में शादी से कुछ घंटे पहले एक महिला सिपाही का किडनैप किया गया है. अगवा करने वाले आरोपी का नाम अंकित है हो कि मवाना थाना क्षेत्र के ही गांव ढिकोली का रहने वाला है. इधर महिला सिपाही की बरामदगी के लिए एसएसपी ने दो टीमों का गठन किया है और एसटीएफ को भी लगाया गया है.शादी से कुछ घंटे पहले किया किडनैप
गांब अकबरपुर सादात में शनिवार रात को महिला सिपाही की बारात आने वाली थी. यह बारात भी गांव ढिकोली से ही आनी थी और होने वाला दूल्हा भी पुलिस कांस्टेबल है और महिला सिपाही के साथ ही मुजफ्फरनगर के थाने में तैनात है. महिला सिपाही 2020 बैच की कांस्टेबल है. फिलहाल इस मामले से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने अभी इस मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.