आगरालीक्स…आगरा की सामाजिक संस्था कल्याणकारी महिला समिति ने सेवार्थ संस्थान एवं ट्रॉमा सेंटर टूंडला में दान की तीन महत्वपूर्ण चिकित्सकीय मशीनें
सामाजिक सेवा के क्षेत्र मे सक्रिय कल्याणकारी महिला समिति, आगरा दद्वारा सेवार्थ संस्थान एवं ट्रॉमा सेंटर टूंडला को तीन महत्वपूर्ण चिकित्सकीय मशीने दान की गई। दान कार्यक्रम के दौरान समिति की पदाधिकारियों ने मशीन संस्थान के प्रतिनिधियों को सौंपी। इसमें हार्ट मॉनिटर, बाईपैप मशीन तथा सिरिन्ज पम्प शामिल है। ये मशीने कैंसर एवं ट्रॉमा से पीड़ित गंभीर रोगियों के उपचार मे अत्यन्त सहायक सिद्ध होंगी। कल्याणकारी महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि संस्था का उद्देश समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। भविष्य मे भी समिति इस प्रकार के सेवा कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वीना खण्डेलवाल, सविता पालीवाल, नीना मित्तल, अनीता शर्मा, संगमम सिंघल, आशा अग्रवाल, रेनू गोयल, मीरा गर्ग उपस्थित रही।