Tuesday , 22 September 2026
Home साहित्य Agra Local News: Braj Dhara Literature Festival to be held in Agra on February 10-11…#agranews
साहित्य

Agra Local News: Braj Dhara Literature Festival to be held in Agra on February 10-11…#agranews

253

आगरालीक्स…आगरा में 10-11 फरवरी को होगा ब्रज धरा साहित्य उत्सव. पद्मश्री बलवंत ठाकुर भी होंगे. गीतकार सोम ठाकुर को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 11 विभूतियों का होगा सम्मान

ताजनगरी में साहित्य का उत्सव होने जा रहा है. धरा चेतना फाउंडेशन द्वारा डॉ. विजय किशोर बंसल के सहयोग से ब्रज धरा साहित्य उत्सव का पहला आयोजन 10 और 11 फरवरी को अटल उद्यान (आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट) में होगा. साहित्य के अंतर्गत समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, रंगमंच, सिनेमा सहित विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञ विचार विमर्श करेंगे. इस दो दिवसीय समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कला और संस्कृति के रंग भी बिखरेंगे. इसके अलावा साहित्य और कला से संबंधित प्रदर्शनी भी आगरा के साहित्य, कला और संस्कृतिप्रेमियों को आकर्षित करेगी.

यह जानकारी धरा चेतना फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपाली सिंह ने होटल ग्रांड में आयोजित प्रेसवार्ता में दी, जहां ब्रज धरा साहित्य उत्सव का मशहूर मुख्य संरक्षक शेखर दीक्षित, डॉक्टर गिरधर शर्मा, बॉलीवुड गीतकार सुरेंद्र साथी और आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पोस्टर जारी किया गया. प्रतिष्ठित साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि आगरा में ब्रज धरा साहित्य उत्सव का आयोजन साहित्य, कला और संस्कृति के नगर आगरा में निश्चित रूप से एक सार्थक और रचनात्मक पहल है. इसका फायदा रचनाधर्मी लोगों के साथ ही साहित्य प्रेमियों को भी मिलेगा. इस आयोजन में साहित्य और संस्कृति के रुझान वाले लोगों की सहभागिता इसको व्यापक स्वरूप प्रदान करेगी.

मुख्य संरक्षक शेखर दीक्षित ने कहा कि यह आगरा की विरासत और गौरव को आगे बढ़ाने का प्रयास है, इसमें न सिर्फ स्थापित साहित्यकारों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि नई पीढ़ी के रचनाकारों को भी जोड़ा जा रहा है. सचिव अक्षय प्रताप सिंह ने बताया इसमें कई सत्र आयोजित होंगे. उद्घाटन समारोह 10 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगा. मुख्य अतिथि डॉ. गिरधर शर्मा होंगे. विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन गुप्ता होंगे. प्रथम सत्र 'ब्रज भाषा के विविध आयाम' होगा. संयोजक राज बहादुर राज हैं. डॉ. ब्रज बिहारी लाल बिरजू, डॉ. कमलेश नागर, डॉ. शशि तिवारी, शीलेंद्र वशिष्ठ बतौर वक्ता शामिल होंगे. द्वितीय सत्र में 'ब्रज की पत्रकारिता का साहित्य में योगदान' होगा. संयोजक डॉ. महेश धाकड़ होंगे. इसमें दिनेश संन्यासी, बचन सिंह सिकरवार, डॉ. गिरजा शंकर शर्मा, आदर्श नंदन गुप्त बतौर वक्ता शामिल होंगे. तृतीय सत्र 'दस्तक' होगा, जिसमें युवा पीढ़ी के रचनाकार साहित्य पर चर्चा करेंगे. संयोजक कुमार ललित होंगे. समायरा विजय गुप्ता, वैभवी मिश्रा, शांभवी नगायच, श्वेता सागर बतौर वक्ता शामिल होंगी.

11 फरवरी को चतुर्थ सत्र सुबह 11 बजे 'साहित्य संस्कृति में शैक्षिक संस्थानों का योगदान' विषय पर होगा. संयोजक डॉ. शांतनु साहू होंगे. प्रो. जय सिंह नीरद, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. सुशील गुप्ता विभव बतौर वक्ता शामिल होंगे. पंचम सत्र 12 बजे 'नारी लेखन : अनुभव से अभिव्यक्ति तक' होगा. संयोजक डॉ. मधु भारद्वाज होंगी. डॉ. सुषमा गुप्ता, राशि गर्ग, डॉ. शशि गुप्ता बतौर वक्ता शामिल होंगी. षष्ठम सत्र 'साहित्य रंगमंच और सिनेमा : शब्द से मंच और पर्दे तक' होगा. संयोजक डॉ. महेश धाकड़ होंगे. इस सत्र के विशिष्ट वक्ता पद्मश्री बलवंत ठाकुर होंगे. साथ ही इस सत्र में सुरेन्द्र साथी, अनिल शुक्ल, दिलीप रघुवंशी, ऋतुराज त्रिपाठी बतौर वक्ता शामिल होंगे.

सप्तम सत्र 'साहित्य और स्वास्थ्य का अंतर्संबंध' होगा. संयोजक डॉ. पंकज नगायच होंगे. डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. अशोक विज, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता बतौर वक्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम प्रबंधक गति सिंह ने बताया इस दो दिवसीय समारोह का समापन रंगारंग शाम के साथ होगा, जिसमें परंपरागत गीत, संगीत और नृत्य के साथ फ्यूजन प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा.

इन विभूतियों का होगा सम्मान
11 फरवरी को भव्य समापन समारोह में गीतकार सोम ठाकुर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा. 11 अन्य साहित्य सेवियों को भी सम्मानित किया जायेगा. 'गीत गौरव सम्मान' रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, 'ग़ज़ल गरिमा सम्मान' अशोक रावत, डॉ. त्रिमोहन तरल, सुधीर नारायण, 'साहित्य साधक सम्मान' शीलेंद्र कुमार वशिष्ठ, 'साहित्य गौरव सम्मान' प्रो. जय सिंह नीरद, योगेश चंद्र शर्मा योगी, 'साहित्य गरिमा सम्मान' डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, डॉ. ज्योत्सना शर्मा, 'साहित्य सेवा सम्मान' आचार्य नीरज शास्त्री, रेनु अंशुल को प्रदान किया जायेगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

साहित्य

Agra News: A three-day storytelling workshop will commence at Hotel Grand, Agra on September 7

आगरालीक्स…क्या आप कहानियां लिखने का शौक रखते हैं, या कहानियां लिखने की...

साहित्य

Agra News: Agra’s Pt. Yogesh Chandra Sharma ‘Yogi’ will receive the Ramayani Samman on August 19…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के पं. योगेश चंद्र शर्मा ‘योगी’ को मिलेगा रामायणी सम्मान. प्रख्यात...

साहित्य

Agra News: literature enthusiasts appreciated the poetry recitations by budding poets…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए कवि डॉ. कुमार विश्वास बोले—केवल शब्दों की रचना नहीं, बल्कि...

साहित्य

Agra News: The Premchand Jayanti celebration was held at the Nagari Pracharini Sabha in Agra…#agranews

आगरालीक्स….प्रेमचन्द दरिद्र नहीं थे, लेकिन दरिद्रों का दर्द बड़ी शिद्दत से महसूस...

error: Content is protected !!