आगरालीक्स… आगरा में पूर्व विधायक के भाइयों पर एक व्यवसायी ने घर में बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ताजगंज थाने में तहरीर दी है। विवाद के पीछे छोटे भाई की पत्नी से चल रही मुकदमे बाजी बताई जा रही है।
ताजगंज क्षेत्र में रहने वाले पूर्व विधायक के परिवार का है। ताजगंज के नगला मेवाती निवासी व्यवसायी अदनान ने आरोप लगाया है कि 23 अक्टूबर की सुबह पूर्व विधायक के बुलाने पर वे उनके घर गए थे। वहां पूर्व विधायक के भाइयों ने 18 घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद छोड़ दिया। शुक्रवार को आरोपी फिर से उसके घर आ गए। जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। मामले की जड़ में पूर्व विधायक के छोटे भाई की पत्नी है। पूर्व विधायक के भाई का कहना है कि अदनान कुछ दिन पहले नोएडा से उसकी पत्नी को झांसा देकर ले गया था। उनकी ज्वैलरी भी उसने हड़प ली। इस मामले में मुकदमे से बचने के लिए वह फर्जी कहानी गढ़ रहा है।
फाइल फोटो