Thursday , 22 October 2026
Home पॉलिटिक्स Journalist Mamta Sharma Tripathi join congress in Agra, Parshad candidate from ward 90
पॉलिटिक्स

Journalist Mamta Sharma Tripathi join congress in Agra, Parshad candidate from ward 90

183

आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम चुनाव का माहौल गर्माने लगा है, कुंदनिका शर्मा की पुत्रवधू व पत्रकार ममता शर्मा त्रिपाठी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है, वे बल्केश्वर के वार्ड नंबर 90 से कांग्रेस के टिकट से पार्षद का चुनाव लडेंगी।
विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर कुंदनिका शर्मा सपा में चली गईं थी, वहां भी उनका टिकट चुनाव से पहले कट गया, इसके बाद उन्होंने आगरा उत्तर से निर्दलीय चुनाव लडा था। इससे पहले वे पार्षद थी, इस बार उनकी सीट पर पत्रकार व उनकी पुत्रवधू ममता शर्मा त्रिपाठी पार्षद का चुनाव लड रही हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है, कुंदनिका शर्मा अभी किसी पार्टी में नहीं हैं। शहर अध्यक्ष अबरार हुसैन का कहना था कि पार्टी की मजबूती को देखते हुए लोग पार्टी से जुड़ रहे है। ममता शर्मा त्रिपाठी का कहना है कि वे कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं और वार्ड 90 से पार्षद की टिकट के लिए आवेदन किया है।

 

आगरा में भाजपा और सपा से मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर उत्सुकता बढती जा रही है, पिछले चार चुनावों में मेयर पद पर भाजपा का कब्जा रहा है, अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में संगठन कोई कमी नहीं छोडना चाहता है, साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बडी जीत दर्ज करने की रणनीति तैयार की जा रही है। मगर, पहले की मोर्चे पर सबसे बडी चुनौती प्रत्याशी चुनना है, भाजपा से मेयर पद के लिए 58 आवेदन आए हैं, इसमें से छह नाम ऐसे हैं जो एक दूसरे के बराबर हैं, इनमें से किसी एक को चुनना आसान नहीं होगा। इसे लेकर शनिवार को भाजपा के नगर निगम चुनाव प्रभारी स्थानीय नेताओं से भी चर्चा करेंगे।
भाजपा के कार्ड के बाद सपा का प्रत्याशी
भाजपा से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा अपना प्रत्याशी घोषित करेगी, भाजपा वैश्य प्रत्याशी को उतारती है तो सपा ब्राहमण प्रत्याशी को उतार सकती है। वहीं, कांग्रेस भी दमदमार प्रत्याशी को चुनाव लडाने की जुगत में है।
बसपा और रालोद ने घोषित किए प्रत्याशी
बसपा ने दिगंबर सिंह धाकरे को मेयर पद का प्रत्याशी बनाकर ठाकुर वोट बैंक पर निशाना साधा है, रालोद ने जाट प्रत्याशी लोचन चौधरी को उतारा है। जातीय समीकरण के नजरिए से चुनाव रौचक होने जा रहे हैं।

24 घंटे बाद होगा नामांकन
आगरा में मेयर के लिए 12. 52 लाख मतदाता वोट से चोट करेंगे, 24 घंटे बाद नामांकन शुरू हो जाएगा, छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। वहीं, 10 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
आगरा में पहले चरण में नगर निगम चुनाव हो रहा है, इसके लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सार्वजनिक सूचना निर्गत करेंगे, 29 से छह नवंबर तक नामांकन होगा, सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, नौ नवंबर को नाम वापसी और 10 नवंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

13 निकायों के लिए चुनाव
आगरा में एक नगर निगम, पांच नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा, सबसे ज्यादा मतदाता 12 52 नगर निगम में हैं। इसके बाद नगर पंचायत फतेहपुर सीकरी में 26 हजार मतदाता हैं जबकि स्वामी बाग नगर पंचायत पर 1557 मतदाता हैं।
मेयर के लिए 20 लाख का खर्चा
इस बार मेयर पद के प्रत्याशी के लिए खर्चे की लिमिट 20 लाख की गई है, पार्षद दो लाख, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष छह लाख और नगर पालिका परिषद सदस्य डेढ लाख खर्चा कर सकेंगे। निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

MLC Elections 2026 Agra: BJP leaders appeal for the victory of their candidates

आगरालीक्स...आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा की बैठक. खंड शिक्षक प्रत्याशी...

पॉलिटिक्स

Agra MLC Election 2026: Election campaigning will come to an end tomorrow evening. Voting will take place on the 23rd. Every polling booth will be videographed

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव का प्रचार कल शाम से थम जाएगा. 23...

पॉलिटिक्स

MLC Election 2027: Chief Minister Yogi Adityanath is visiting Agra on Friday, October 16

आगरालीक्स…आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 16 अक्टूबर को आ रहे हैं....

पॉलिटिक्स

Agra News: RLD chief Jayant Chaudhary to hold a Vishal Swabhiman Jansabha in Jaingara, Agra tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की विशाल...

error: Content is protected !!