आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अपार्टमेंट में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ट्रांसफर कराए 32 लाख रुपये। बेटा एमएनसी कंपनी में गुरुग्राम में कार्यरत, पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: 72 year old woman digital arrest, Rs 32 Lakh lost)
आगरा के खंदारी में फ्रेंडस पैराडाइज अपार्टमेंट है। यहां 723 साल की प्रमोद कुमारी सिंह अकेली रहती हैं उनके पति राघवेंद्र पाल सिंह का निधन हो चुका है और बेटा मल्टीनेशनल कंपनी में गुरुग्राम में कार्यरत है।
प्रमोद कुमारी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पास आठ दिसंबर को फोन आया, फोन करने वाली युवती ने अपना ना प्रिया शर्मा बताया और कहा कि वह टेलीकॉम डिपार्टमेंट नई दिल्ली हेडक्वाटर से है। मनी लॉड्रिंग में शामिल होने के आरोप लगाते हुए प्रमोद कुमारी सिंह पर प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी। उनके व्हाटस एप पर मनी लॉड्रिंग की शिकायत के फर्जी शिकायती पत्र भी भेजे, इसके बाद वीडियो कॉल कर धमाया इससे वे दहशत में आ गईं और रोने लगी।
दो बार में ट्रांसफर कराए 33 लाख रुपये
फोन करने वाली युवती ने प्रमोद कुमार सिंह से कहा कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है, उनके एकाउंट का बैलेंस पूछा और 23 लाख रुपये उनके एकाउंट से आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद नौ दिसंबर को दोबारा फोन किया और 10 लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिया। इस मामले में साइबर सेल जांच में जुटी हुई है।
घबराएं नहीं, पुलिस नहीं करती है डिजिटल अरेस्ट
डीसीपी सिटी का कहना है कि इस तरह की फोन कॉल से घबराएं नहीं क्योंकि पुलिस डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। इसकी सूचना साइबर सेल में दें, हेल्प लाइन नंबर 1930 पर दे सकते हैं।