आगरालीक्स …Agra News: आगरा में महाशिवरात्रि के लिए आज रात से रूट डायवर्जन किया गया है। शिव मंदिरों पर बैरियर लगाने के साथ ही आने और जाने के रास्ते भी अलग होंगे।
आगरा में महाशिवरात्रि पर कांवड़ चढ़ाने के लिए शनिवार रात से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए आज रात से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
मंदिरों पर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
रविवार को महाशिवरात्रि पर मंदिरों में दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ेगी, इसके लिए सभी मंदिरों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। मंदिर के बाहर बैरियर लगाए जाएंगे और मंदिरों में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए अलग अलग रास्ते होंगे।