आगरालीक्स….आगरा में भाभी के कमरे देवर ने लगाया सीसीटीवी कैमरा. पुलिस तक पहुंचा मामला
आगरा में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और निजता भंग का गंभीर मामला सामने आया है. एक विवाहिता ने अपने पति, देवर और ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग के साथ घर में कैमरे लगाकर निगरानी करने की शिकायत की है. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 12 मार्च 2019 को हुई थी. विवाह में करीब 15 लाख रुपये नकद, आभूषण, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी. इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से कार और दो लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया जाने लगा. आरोप है कि देवर ने घर में बेडरूम और किचन के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए. इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से उसकी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही थी. जब उसने इसका विरोध किया तो 12 दिसंबर 2025 को उसके साथ मारपीट की गई. मारपीट के बाद उसे उसके दो छोटे बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया. घटना के बाद उसने थाना ट्रांस यमुना में तहरीर दी. थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.