आगरालीक्स आगरा में आज ताजमहोत्सव में आज होने वाले आयोजन, प्रवेश शुल्क सहित अन्य जानकारी।
आगरा में शिल्पग्राम की जगह इस बार आगरा सेल्फी प्वाइंट से जेपी हॉस्टल के बीच में टाटा की जमीन पर ताजमहोत्सव का आयोजन किया गया है। बुधवार से ताजमहोत्सव का आगाज हो गया, 27 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे ताजमहोत्सव में आज होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानें।
ताजमहोत्सव का प्रवेश शुल्क
तीन साल से अधिक आयु के लिए 50 रुपये
तीन साल से कम आयु के बच्चों के लिए फ्री
विदेशी पर्यटकों के लिए फ्री
स्कूल के ग्रुप में 50 बच्चों तक शुल्क 700 रुपये
ताजमहोत्सव में होने वाले आयोजन
19 फरवरी, कवि सम्मेलन व मुशायरा, केंद्रीय हिंदी संस्थान व आकाशवाणी का संयोजन
20 फरवरी सूफी संध्या अली ब्रदर्स
21 फरवरी बैंड इंडियन ओशन
22 फरवरी बालीवुड नाइट नीरज श्रीधर
23 फरवरी पंजाबी नाइट परमिश वर्मा
24 फरवरी भक्ति संध्या माधवाज बैंड
25 फरवरी बॉलीवुड नाइट मधुबंती बागली
26 फरवरी कामेटी नाइट कृष्णा अभिषेक
27 फरवरी समापन संध्या सचिन जिगर