आगरालीक्स…होली से पहले शिक्षामित्रों के लिए खुशियों के रंग. अप्रैल से 10 की जगह 18 हजार रुपये महीने मिलेंगे. सीएम योगी ने की घोषणा. अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मिलेंगे
होली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के लिए खुशियों के रंग बिखेर दिए हैं. सीएम योगी ने घोषणा करते हुए कहा है कि अप्रैल से शिक्षामित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे. जबकि अनुदेशकों को 17 हजार रुपये दिए जाएंगे. सरकार ने तत्काल भुगतान व्यवस्था लागू करने की बात भी कही है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे. इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है. शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे. शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी.