आगरालीक्स…आगरा में ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर. ग्राइंडर से तिजोरी काटी और लाखों के सोने—चांदी के गहने कर ले गए चोरी…
आगरा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. दीवार में सेंध लगाकर चोरी दुकान में घुसे, उन्होंने ग्राइंडर से तिजोरी को काटा और लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए. चोर सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी गायब कर ले गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी चेक कर रही है.घटना आगरा ग्वालियर हाइवे पर ककुआ में स्थित राजेंद्र कुमार—प्रमोद कुमार ज्वेलर्स की दुकान में हुई है.ज्वेलर्स के अनुसार गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान को बंद करके चले गए थे. आज सुबह 11 बजे जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए. दुकान का सामान बिखरा हुआ था. तिजोरी कटी हुई थी और दुकान के पीछे की दो दीवारों में सेंध लगी हुई थी. मौके से ग्राइंडर के ब्लेड और सब्बल मिले हैं. चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर अंदर तिजोरी को ग्राइंडर से काटा और सोने चांदी के आभूषण ले गए. चोर सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए है. सूचना पर पुलिस पहुंच गई.