आगरालीक्स…आगरा के सामुदायिक रेडियो 90.4 “आगरा की आवाज़” की चंडीगढ़ में प्रभावशाली भागीदारी. क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन में किया प्रतिभाग…
आगरा के डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सामुदायिक रेडियो 90.4 “आगरा की आवाज़” ने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है. चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन (नॉर्थ ज़ोन) में सामुदायिक रेडियो 90.4 “आगरा की आवाज़” को सराहना मिली है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं Indian Institute of Mass Communication (IIMC), (नई दिल्ली) के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय समेलन का उद्घाटन IIMC की कुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौर, रजिस्ट्रार एल. मधु नाग तथा सामुदायिक रेडियो सेवा की निदेशक शिल्पा राव (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय) के प्रेरक उद्बोधनों से हुआ. तकनीकी सत्र में सरल संचार पोर्टल पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा विज्ञापन एवं एम्पैनलमेंट प्रक्रिया पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया. आकाशवाणी के विशेषज्ञ द्वारा कंटेंट निर्माण एवं AIR आचार संहिता पर महत्वपूर्ण बिंदु साझा किए गए.दूसरे दिन नविगेट भारत पोर्टल का लाइव डेमो, CRS पंजीकरण प्रक्रिया, प्रलेखन एवं अध्ययन रिपोर्ट साझाकरण जैसे विषयों पर मंत्रालय के अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। साथ ही, विभिन्न राज्यों के सामुदायिक रेडियो स्टेशनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कंटेंट गुणवत्ता, स्थिरता एवं जिला/राज्य प्रशासन से समन्वय के सफल मॉडल प्रस्तुत किए.
आगरा की आवाज़ की प्रभावशाली भागीदारीदो दिवसीय आयोजन में आगरा विश्वविद्यालय से पूजा सक्सेना कार्यक्रम अधिशासी, 90.4 आगरा की आवाज़ ने कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि “यह सम्मेलन सदैव सामुदायिक रेडियो के लिए एक सशक्त नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जहाँ तकनीकी, प्रशासनिक और कंटेंट से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलते है और मंत्रालय से सीधी बातचीत भी अनुभव के साथ साझा की जाती है. इस वर्ष के आयोजन से सीख लेकर आगरा का सामुदायिक रेडियो ‘90.4 आगरा की आवाज़’ की भविष्य की कार्ययोजना और अधिक सुदृढ़ होगी.”
उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो निरंतर सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास एवं किसानों के साथ ग्रामीण outreach कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है. आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने ‘90.4 आगरा की आवाज़’ टीम को लगातार कई वर्षों से इस राष्ट्रीय मंच पर सहभागिता हेतु बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और गुणवत्ता का प्रतीक है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी के स्नेहिल मार्गदर्शन एवं समर्थन से विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो समाजहित में और भी प्रभावी कार्य लगातार कर रहा है.