आगरालीक्स…आगरा में रेस्टोरेंट संचालक ने नगर निगम के टाइल्स उखाड़कर लगाए सिरेमिक टाइल्स. नगर निगम ने ठोका जुर्माना, सिरेमिक टाइल्स भी उखड़वाए और दी ये चेतावनी
आगरा में नगर निगम द्वारा फुटपाथ पर लगाए गए टाइल्स को उखाड़कर उनकी जगह रेस्टोरेंट संचालक ने सिरेमिक टाइल्स लगा दिए. जानकारी होने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने न सिर्फ सिरेमिक टाइल्स को उखड़वाए, बल्कि रेस्टोरेंट संचालक पर 7 हजार का जुर्माना भी लगाया है. इसके अलावा चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर पूर्व की भांति फुटपाथ पर स्थिति बहाल नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी.ससुराल रेस्टोरेंट संचालक पर हुई कार्रवाई
आगरा के करकुंज रोड पर नगर निगम का जोनल कार्याल्य बना हुआ है. इसी के सामने ससुराल रेस्टोरेंट संचालित है. नगर निगम की ओर से फुटपाथ पर टाइल्स लगाए गए थे. लेकिन नगर निगम को शिकायत मिली कि रेस्टोरेंट संचालक ने नगर निगम द्वारा लगाए गए टाइल्स को उखाड़कर सिरेमिक टाइल्स लगाए जा रहे हैं. यह सिरेमिक टाइल्स चिकने होते हैं और फिसलने का खतरा बना रहता है.
शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए. नगर निगम की टीम यहां पहुंची तो तुरंत सिरेमिक टाइल्स लगाने के काम को रोका और लगाए गए सिरेमिक टाइल्स को उखड़वाए. अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने पर रेस्टोरेंट संचालक पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर फुटपाथ पहले जैसी स्थिति में नहीं किया गया तो कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.