झारखंडलीक्स मरीज को लेकर जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, मरीज, उनकी पत्नी, कैप्टन, डॉक्टर सहित सात की मौत।
झारखंड के लातेहार चंदवा के रहने वाले संजय कुमार आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें रांची के देवकमल हॉस्पिटल से गंभीर हालत में एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाना था। सोमवार शाम 7.11 बजे रेड बर्ड एयरवेज की एयर एंबुलेंस में मरीज संजय कुमार उनकी पत्नी अर्चना देवी, उनके परिजन ध्रुव कुमार के साथ ही रास्ते में देखरेख के लिए साथ जा रहे डॉ. विकास कुमार, पैरा मेडिकल स्टाफ सचिन गुप्ता और एयर एंबुलेंस के कैप्टन विवेक कुमार भगत सवार हुए।
23 मिनट बाद ही संपर्क टूटा
एयर एंबुलेंस ने शाम 7.11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से से टैकआफ किया। एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार के अनुसार, 7.34 बजे एयर एंबुलेंस का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इसी दौरान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक गांव में जंगल में स्थानीय लोगों ने विमान का मलबा देखा, पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में सभी की मौत हो गई है।