मथुरालीक्स…बरसाना में लाठियों से बरसा प्रेम..लठामार होली पर रंगीली गली से राधारानी के आंगन तक उल्लास का महापर्व…देखें वीडियो
बरसाना में इस समय रंगों का उत्सव मनाया जा रहा है. विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली जा रही है. रंगीली गली से लेकर राधारानी के आंगन तक हर कोई होली के उल्लास में डूबा हुआ हे. लाखों श्रद्धालु इस होली को देखने के लिए यहां आए हुए हैं. राधारानी के जयकारे लग रहे हैं. गलियामें में जमकर अबीर गुलाल उड़ रहा है. रसिया गीतों से गलियां गूंज रही हैं. विदेशी श्रद्धालु भी जमकर झूम रहे हैं.नंदगांव के हुरियारे जैसे ही रंगीली गली पहुंचे. उनके स्वागत को आसमान से बरसी गुलाब की पंखुड़ियां ने पूरे माहौल्स को भक्ति रस से सराबोर कर दिया. हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाने लगी. राधा रानी की सखियां और नंदगांव के हुरियारे इस समय लठामार होली खेल रहे हैं. सखियों की लाठियों से हर कोई ढाल से बच रहा है. पुलिसकर्मी भी इस होली के उल्लास में डूबे हुए हैं.