आगरालीक्स…10 से 12 रुपये महंगे हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल. अमेरिका—ईरान जंग का असर
अमेरिका—इजरायल और ईरान के बीच इस समय जंग चल रही है. इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खोमेनेई की मौत हो गई है. इस जंग ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है और दुनिया के बाजारों में हलचल मच गई है. जंग लंबी चली ओर तेल मार्ग बंद हुआ तो कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं. इसका असर भारत में तेल, शेयर बाजार और सोना—चांदी पर दिख सकता है. 10 से 12 रुपये बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के दामआगरा में इस समय पेट्रोल के दाम 94.50 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल के रेट 87.92 रुपये प्रति लीटर है. लेकिन जंग के कारण पेट्रोल के दाम 105 रुपये तक पहुंच सकते हैं तो वहीं डीजल के दाम 96 रुपये प्रति लीटर हो सकता है. इसकी वजह ये है कि भारत अपनी जरूरत पर 90 प्रतिशत तक तेल आयात करता है. इसमें से करीब 50 प्रतिशत क्रूड होर्मुज के रास्ते आता है. भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं तो वहीं पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की औसत कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती है. कंपनियां बेस प्राइस तय करती हैं लेकिन आम आदमी तक पहुंचने वाली अंतिम कीमत केंद्र व राज्य सरकार के पास होता है.