आगरालीक्स …आगरा रीजन में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रही सांसद हेमामालिनी के सामने सांड आ गया, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचाया, स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा मंडल के मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर धार्मिक चलचित्र, स्क्रीन और पेंटिंग लगाई जानी है, इसके लिए तीन दिन पहले सांसद हेमामालिनी स्टेशन पर पहुंची और स्टेशन पर स्क्रीन व पेंटिंग लगाने के लिए जगह का निरीक्षण करने लगीं।
सामने आ गया सांड
वे रेलवे के अधिकारियों के साथ मथुरा जंक्शन के प्लेटपफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, यहां लीलाओं की स्क्रीन लगाने के लिए जगह चयनित की गईं थी, वे निरीक्षण कर रही थी, इसके बीच अचानक से प्लेटपफॉर्म नंबर एक पर सांड आ गया, सुरक्षा कर्मियों ने सांसद हेमामालिनी को सांड से बचा लिया। सुरक्षा कर्मियों को सांड को प्लेटफॉर्म से बाहर निकालने में कडी मशक्कत करनी पडी, इस दौरान कई लोगों को चोट भी आ गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन मास्टर निलंबित
सांसद हेमामालिनी के निरीक्षण के दौरान सांड के आने की रिपोर्ट एनसीआर मुख्यालय में भेजी गई, इसे गंभीरता से लेते हुए मथुरा जंक्शन के स्टेशन मास्टर केएल मीणा को निलंबित कर दिया गया है। डीआरएम के पीआरओ संचित त्यागी ने मीडिया को बताया कि स्टेशन मास्टर केएल मीणा की जगह पीएल मीणा प्रभार देखेंगे।