आगरालीक्स… 20 साल की रशियन महिला ने बैंक मैनेजर पर रेप का आरोप लगाया है, पुलिस ने बैंक मैनेजर को अरेस्ट कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मथुरा के चेतन विहार, स्थित यूको बैंक के मैनेजर मोहन प्रसाद पर 20 वर्षीय रशियन महिला द्वारा रेप का आरोप लगाने से हडकंप मचा हुआ है। शुक्रवार शाम को महिला अपने सहयोगी के साथ कोतवाली पहुंची, रशियन महिला की तहरीर पर आरोपी बैंक के मैनेजर मोहन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
फेसबुक से दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप
20 साल की रशियन युवती का आरोप है कि उसकी फेसबुक से यूको बैंक के मैनेजर मोहन प्रसाद से दोस्ती हुई, चैटिंग में दोनों के बीच प्यार हो गया और एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हो गए। उसने रशियन युवती को मथुरा आने के लिए कहा, वह भी आने के लिए तैयार हो गई।
17 सितंबर को आई मथुरा
रशियन युवती ने बताया कि वह 17 सितंबर 2017 को मथुरा आ गई, यहां चेतन विहार कॉलोनी, व्रंदावन में बैंक मैनेजर मोहन प्रसाद ने उसे अपने घर पर रखा। यहां बैंक मैनेजर ने उसके साथ जबरन रेप किया, इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार रेप करता रहा। महिला ने विरोध किया तो शादी करने के लिए कहने लगा। महिला उससे शादी करने के लिए कहने लगी तो टालने लगा और रेप करता रहा।
जाल में फंसा चुका है विदेशी महिलाएं
महिला का कहना है कि गुरुवार को उसे पता चला कि आरोपी मैनेजर ने उसे ही नहीं कई अन्य विदेशी और भारतीय महिलाओं को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाया है और उनके साथ भी संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर थाना कोतवाली पहुंच गए, पुलिस भी मामले को टालती रही लेकिन मामला बढने के बाद मुकदमा दर्ज कर बैंक मैनेजर को अरेस्ट कर लिया।