आगरालीक्स Agra Local News: वीडियो देखें आगरा में कुछ ही देर में सीएम योगी पहुंचने वाले हैं, वे करीब चार घंटे आगरा में बैठक और एक निजी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम।
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.यहां वह 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंच जाएंगे. यहां से कार द्वारा अमर होटल के पास, अमर कन्वेंशन सेंटर फतेहाबाद रोड पर आयेाजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां भाजपा और आएसएस की समन्वय बैठक आयोजित की गई है।
निजी अस्पताल का करेंगे शुभारंभ
दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर सीएम योगी कार द्वारा हाइवे स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जाएंगे जहां हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद कार द्वारा केंद्रीय हिन्दी संस्थान में बने हेलीपैड पर जाएंगे. यहां से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा के लिए रवाना होंगे
