आगरालीक्स …वीडियो देखें, आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ब्रज प्रांत की विधानसभा चुनाव 2027 के लिए संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में शामिल होंगे, इसके बाद निजी हॉस्पिटल का शुभारंभ करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 10.10 बजे खेरिया एयरपोर्ट, आगरा पहुंच गए, यहां पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। खेरिया एयरपोर्ट से सीएम योगी आदित्यनाथ फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं।
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अहम बैठक
होटल अमर कन्वेंशन सेंटर में आरएसएस और भाजपा ब्रज प्रांत की समन्वय बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिए अहम बैठक मानी जा रही है। इसमें ब्रज प्रांत के आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल होंगे। यह बैठक करीब 2.30 घंटे चलेगी।
निजी अस्पताल का करेंगे शुभारंभ
सीएम योगी आदित्यनाथ होटल अमर से हाईवे सिकंदरा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल पूर्व शांतिवेद इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंसेज में पहुंचेंगे। यथार्थ हॉस्पिटल का शुभारंभ करने के बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान में बनाए गए हैलीपेड से पवन हंस के हेलीकाप्टर से मथुरा के लिए जाएंगे।